बाबामोहनराम की तपोभूमि भिवाड़ी में बाबा मोहनराम का मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दौज को भरता है। इसके अलावा हर माह की दौज पर मेला भरता है। जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करने के लिए यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से श्रद्धालु आते है | करीब 350 साल पहले मिलकपुर गुर्जर गांव में रहने वाले लालू भगत को बाबा मोहनराम ने दर्शन दिए। बाबा मोहनराम ने लालू भगत को वचन दिया कि वह प्राणीमात्र की सभी समस्याओं में उनकी सेवा करे। उनके द्वारा कहे गए वचनों को वह पूरा करेंगे। यह आशीर्वाद उनके वंशजों पर भी बना रहेगा। जिसके बाद लालू भगत ने काली खोली बाबा के प्रकट होने वाले स्थान पर ज्योत जलाई। साथ ही मिलकपुर स्थित जोहड़ की पाल पर कुटिया बनाकर बाबा मोहनराम की भक्ति करने लगे। तब से मिलकपुर में बाबा मोहनराम का पूजास्थल बनाकर अखंड ज्योत के साथ पूजा होने लगी। बाबा के मंदिर में श्रद्धालु आने लगे। इसके बाद भिवाड़ी क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शनों को आने लगे। फिलहाल लालू भगत की सातवीं पीढ़ी के वंशज मंदिर ट्रस्ट बाबा मोहन राम काली खोली वाला मिलकपुर गुर्जर के पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type
more...Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry.
15/10/2015Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry.
15/10/2015